Cart
My Cart

Use Code VEDOFFER20 & Get 20% OFF. 5% OFF ON PREPAID ORDERS

Use Code VEDOFFER20 & Get 20% OFF.
5% OFF ON PREPAID ORDERS

No Extra Charges on Shipping & COD

एवोकाडो के फायदे एवं उपयोग

एवोकाडो के फायदे एवं उपयोग

2022-05-24 16:55:20

अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर को उच्च पोषक आहार का मिलना बेहद जरूरी होता है और इस काम के लिए फलों को सबसे महत्वपूर्ण पदार्थ माना जाता है। क्योंकि फलों में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यही कारण है कि कुछ फलों को सुपरफूड भी कहा जाता है। ऐसा ही एक सुपरफूड फल है, एवोकाडो। जिसकी गिनती अपने पोषक तत्व और गुणों के चलते दुनिया के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में की जाती है। एवोकाडो एक ऐसा फल है, जिसमें कोलेस्ट्रॉल लेवल बेहद कम और फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। चूंकि एवोकाडो का स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होता है। इसलिए इसको कई जगह पर बटर फ्रूट भी बोला जाता है।

 
क्या होता है एवोकाडो?

एवोकाडो एक उष्णकटीबंधीय फल है। जो दिखने में नाशपाती की तरह, पर उससे थोड़ा बड़ा होता है। एवोकाडो को एलीगेटर नाशपाती (Alligator Pear) भी कहा जाता है। क्योंकिइसकी ऊपर की परत मगरमच्छ की त्वचा की तरह होती है। इसके पेड़ की ऊंचाई लगभग 65 फीट तक की हो सकती है। इस फल का वजन काफी ज्यादा होता है और इसके बीच एक बड़ा बीज मौजूद होता है। दुनिया भर में इसकी कई किस्में पाई जाती हैं। लेकिन हास एवोकाडो को विश्व भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है। क्योंकि पोषक तत्वों के मामले में हास एवोकाडो सबसे महत्वपूर्ण है। एवोकाडो को साइंटिफिक लैंग्वेज में पर्सिया अमरीकाना कहा जाता है।

 
एवोकाडो के फायदे-
पाचन के लिए-

एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) के अनुसार, एवोकाडो में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जो पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करता है। इसलिए एवोकाडो को पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा समझा जाता है।

 
वजन कम करने के लिए-

एनसीबीआई की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबित एवोकाडो में कैलोरी कम मात्रा में होती है। जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाला मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड फैट को कम करके बढ़े हुए वजन को कम करने में सहायता करता है। वहीं इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त करके वसा के अवशोषण को कम करने का काम करता है।

 
मौखिक स्वास्थ्य के लिए-

एवोकाडो में मौजूद पोटैशियम दांतों की सड़न को रोकने और मैग्नीशियम मसूड़े की सूजन और पेरिओडोन्टाइटिस (मसूड़ों से जुड़ा संक्रमण) से होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। इसलिए एवोकाडो को मौखिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा कहा जाता है।

 
हड्डियों के लिए-

एवोकाडो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि कच्चे एवोकाडो में बोरॉन नामक मिनरल होता है। जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाकर हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा यह फल विटामिन-के से भी प्रचुर होता है। जो हड्डियों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 
आंखों के लिए-

एवोकाडो ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है। जो आंखों की सेहत को बरकरार रखने का काम करते हैं। ल्यूटिन बढ़ती उम्र के साथ होने वाली नजर संबंधी समस्याओं को कम करता है। वहीं इस फल में विटामिन-ई भी समृद्ध होता है। जो आंखों के स्वास्थ्य लिए अति आवश्यक होता है।

 
डायबिटीज के लिए-

मेक्सिको के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी की रिसर्च रिपोर्टके मुताबित एवोकाडो डायबिटीज टाइप-2 में फायदा करता है। रिसर्च बताती है कि मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से युक्त होने के कारण एवोकाडो लिपिड प्रोफाइल में सुधार करके बढ़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। जो टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए लाभकारी होता है।

 
लिवर के लिए-

एवोकाडो लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा किए गए शोध के अनुसार, एवोकाडो नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या के जोखिमों (मुक्त कणों का प्रभाव, अधिक लिपिड, बढ़ा हुआ वजन और लिवर की सूजन) को दूर करने में सहायता करता है। इन जोखिम कारकों को नियंत्रित करके एवोकाडो फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाने में सहायता करता है। इसलिए लिवर स्वास्थ्य के लिए एवोकाडो का सेवन करना अच्छा होता है।

 
स्वस्थ हृदय के लिए-

एवोकाडो में बढ़े हुए ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं इसलिए एवोकाडो का नियमित सेवन करना, हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

इसके अलावा एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन ई और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। जो शरीर में इन पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं। जिससे हृदय और शरीर लंबे तक स्वस्थ बने रहते हैं।

 
दिमागी विकास के लिए-

अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी द्वारा दिमागी विकास से संबंधित शोध के अनुसार, एवोकाडो फल दिमागी विकास के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इस फल में ल्यूटिन नामक तत्व पाया जाता है। जो बुद्धि के विकास में अहम योगदान देता है। इसी कारण एवोकाडो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ दिमागी स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।

 
बालों के लिए-

एवोकाडो को बालों के लिए भी लाभदायक माना गया है। क्योंकि एवोकाडो फल में विटामिन ए, बी, बी-1, बी-2, ई और सी के साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस आधार पर एवोकाडो को बालों के लिए उपयोगी कहा जाता है।

 
एवोकाडो के उपयोग-

एवोकाडो का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। जोकि निम्नलिखित हैं-

 
  • सुबह नाश्ते के समय ब्रेड ऑमलेट के साथ एवोकाडो को खाया जा सकता है।
  • एवोकाडो को ग्रिल ब्रेड सैंडविच में डालकर खाया जा सकता है।
  • एवोकाडो को फ्रेंच फ्राइज के रूप में भी खाया जा सकता है।
  • एवोकाडो को फ्रूट सैलेड के रूप में खाया जा सकता है।
  • एवोकाडो को आइसक्रीम बनाकर भी खाया जा सकता है।
एवोकाडो के नुकसान-

एवोकाडो एक गुणकारी फल है, जो स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। लेकिन कुछ जगह यह नुकसानदायक भी हो सकता है। जोकि निम्नलिखित हैं-

  • जहां एक तरफ कम कैलोरी होने की वजह से एवोकाडो वजन कम करने में मददगार होता है। वहीं फैट की अच्छी मात्रा होने के कारण इसका अधिक सेवन वजन भी बढ़ा सकता है। इसलिए मोटापे से ग्रसित लोगों को इसका अधिक नहीं करना चाहिए।
  • संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को भी इसके सेवन से दूर रहना चाहिए। क्योंकि उन्हें इससे एलर्जी की शिकायत हो सकती है।

Disclaimer

The informative content furnished in the blog section is not intended and should never be considered a substitution for medical advice, diagnosis, or treatment of any health concern. This blog does not guarantee that the remedies listed will treat the medical condition or act as an alternative to professional health care advice. We do not recommend using the remedies listed in these blogs as second opinions or specific treatments. If a person has any concerns related to their health, they should consult with their health care provider or seek other professional medical treatment immediately. Do not disregard professional medical advice or delay in seeking it based on the content of this blog.


Share: