Cart
My Cart

Use Code VEDOFFER20 & Get 20% OFF. 5% OFF ON PREPAID ORDERS

Use Code VEDOFFER20 & Get 20% OFF.
5% OFF ON PREPAID ORDERS

No Extra Charges on Shipping & COD

जोजोबा तेल

जोजोबा तेल

2022-05-25 17:51:48

यूं तो विश्व में हर एक जगह पर कई प्रकार के पेड़-पौधे देखने को मिलते हैं। जिनमें से बहुत से स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। वहीं, कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते या कह लो उनसे ज्यादा लोग परिचित नहीं होते। उन्हीं पेड़-पौधों में एक नाम है जोजोबा, जो औषधीय गुणों से भरपूर होने के बावजूद भी ज्यादा लोगों तक अपनी पहचान नहीं बना पाया। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे क्या है जोजोबा तेल और उसके फायदे।

 

क्या है जोजोबा? और आयुर्वेद में इसका महत्व-

 

जोजोबा का हिंदी नाम होहोबा और साइंटिफिक नाम सिमोन्डशिया कैलीफोर्निका है। आयुर्वेद के अनुसार इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। जिस वजह से इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचार के लिए किया जाता है। जोजोबा का प्रयोग सबसे ज्यादा तेल के रूप में होता है। क्योंकि इसके तेल में विटामिन-बी, विटामिन-ई, आयोडीन, कॉपर, क्रोमियम और सेलेलियम जैसे अनेक प्रकार के तत्व होते हैं, जो त्वचा का रूखापन हटाकर उसे गोरा और मुलायम बनाते हैं। साथ ही बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाने का काम करते हैं।

 

अन्य तेलों की अपेक्षा जोजोबा तेल में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम होता है, जिसके कारण इसके तेल पर अधिक तापमान का कम फर्क पड़ता है। परिणामस्वरूप यह तेल लंबे समय तक खराब नहीं होता। इसके तेल में कोई भी फैटी एसिड नहीं होता। हालांकि इसमें ओलिक एसिड, इकोसेनोइक एसिड, इरोकिक एसिड, स्टीयरिक एसिड, पॉलीमेटिक एसिड, नर्वोनिक एसिड, पामेटोलिक एसिड आदि होते हैं। पर इन सबके अपने एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी होते हैं, जो इस तेल को लाभदायक बनाते हैं।

 

जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल-

 

जोजोबा तेल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। कुछ लोग इस तेल का इस्तेमाल मालिश के लिए करते हैं तो अधिकांश महिलाएं इसे मेकअप रिमूवर और कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल करती हैं। वहीं, कुछ लोग इस तेल का उपयोग स्किन क्लीनर, होंठ बाम और फेस मास्क के रूप में भी करते हैं।

 

इसके तेल को खाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसका इस्तेमाल केवल बालों और त्वचा की खूबसूरती बनाए रखने के लिए किया जाता है। क्योंकि यह एक सामयिक (एक निश्चित समय तक इस्तेमाल होने वाला) तेल होता है, इसलिए जरूरी नहीं कि यह तेल सभी को सूट करें। इसलिए इस तेल का पहली बार इस्तेमाल करते समय अच्छी तरह से जांच कर लें। इसके अलावा जोजोबा तेल को हमेशा बच्चों से दूर रखें।

 

त्वचा के लिए जोजोबा ऑयल के फायदे:

 

जोजोबा तेल में तमाम तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिस वजह से यह स्किन के लिए फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं स्किन के लिए इस तेल के फायदे-

 

रूखापन को दूर करने में मददगार–

 

त्वचा पर जोजोबा तेल लगाने के बाद किसी दूसरे मॉइश्चराइजर की आवश्यकता नहीं पड़ती। क्योंकि इसमें नैचुरल तेल सीबम (sebum) मौजूद होता है, जो त्वचा को गहराई तक मॉइश्चराइजर देने का काम करता है। साथ ही रूखेपन से छुटकारा भी दिलाता है। जोजोबा तेल त्वचा के ऊपर एक परत (Layer) बनाकर धूल-मिट्टी से भी बचाता है।

 

त्वचा विकारों को कम करने में सहायक-

 

जोजोबा ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण के साथ एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा की लालिमा, एक्जिमा और एडिमा जैसी बीमारियों को दूर करते हैं। स्किन डिसऑर्डर को दूर करने में भी जोजोबा तेल लाभदायक साबित होता है।

 

सूजन को कम करने में कारगर–

 

स्किन पर जोजोबा ऑयल लगाने से स्किन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इस तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करने का काम करते हैं। इस तेल में घावों को शीघ्र ठीक करने की ताकत भी होती है।

 

स्किन इंफेक्शन से बचाव-

 

जोजोबा ऑयल में विटामिन-ई और कई ऐसे एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के घावों को तेजी से भरते हैं और नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करते हैं। इसके अलावा जोजोबा तेल में कुछ ऐसे एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाएं जाते हैं, जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाने का काम करते हैं।

 

मजबूत स्किन कोशिकाएं–

 

जोजोबा तेल लगाने से त्वचा की कोशिकाएं मजबूत होती हैं। इस तेल की मदद से त्वचा अपने ऊपर हाइड्रेटिंग (Hydrating) परत बना लेती है, जो कोशिकाओं को कमजोर होने से बचाती है। इसके अतिरिक्त जोजोबा तेल बहारी तत्वों से भी स्किन को प्रोटेक्शन देने का काम करता है।

 

सनबर्न से बचाव-

 

गर्मियों के दिनों में चेहरे और त्वचा पर तेज धूप पड़ने से सनबर्न (Sunburn) एवं टैनिंग की समस्या होने लगती है। ऐसे में जोजोबा तेल का इस्तेमाल करना चेहरे और त्वचा के लिए अच्छा होता है। क्योंकि जोजोबा तेल में विटामिन-ई और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को बिना कोई क्षति पहुचाएं धूप की कालिमा (सनबर्न) के इलाज में मदद करते हैं।

 

कील-मुंहासों से छुटकारा-

 

जोजोबा ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कील-मुंहासों, झुर्रियों, चेहरे पर काले धब्बे एवं निशान आदि को खत्म करते हैं। इसके अलावा तेल मे मौजूद एंटीऑक्सीडेंट यौगिक त्वचा को लचीला बनाकर उसमे चमक लाने का काम करते हैं।

 

मेकअप रिमूवर-

 

मेकअप को अधिक समय तक चेहरे पर लगाकर रखना नुकसानदायक होता है। क्योंकि मेकअप प्रोडक्ट में केमिकल्स होते हैं, जो स्किन को डैमेज कर सकते हैं। इसलिए मेकअप को अच्छी तरह से चेहरे से हटाने के लिए जोजोबा ऑयल बहुत ही अच्छा विकल्प है। इस तेल को क्लींज़र के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

 

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा-

 

जोजोबा ऑयल प्रेग्नेंसी और मोटापे के कारण शरीर पर पड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स (Stretch marks) से बचाव करता है। दरअसल, बदलते हॉर्मोन और रूखी त्वचा के कारण स्ट्रेच मार्क्स की समस्या पैदा होती है। ऐसे में जोजोबा ऑयल का प्रयोग त्वचा को पोषण देता है और स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाता है।

 

बढ़ती उम्र का असर कम करना-

 

जोजोबा तेल त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर नई कोशिकाओं का निर्माण कराता है, जो उम्र बढ़ने पर चेहरे को बेरंग होने से बचाती हैं। इस तेल के इस्तेमाल से बढ़ती उम्र का प्रभाव भी कम दिखाई पड़ता है। आयुर्वेद में इस गुण को जोजोबा ऑयल का सबसे असरदार और अच्छा गुण माना जाता है।

 

बालों के लिए जोजोबा ऑयल के फायदे:

 

विटामिन-ई को बालों की खूबसूरती और ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। जोजोबा तेल से बालों को विटामिन-ई और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में मिलता है। इसके अतिरिक्त जोजोबा तेल से बालों की मालिश करने से उन्हें तमाम तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। आइए जानते हैं बालों के लिए इस तेल के फायदे-

 

स्कैल्प साफ करने में मददगार-

 

बालों की आधी से ज्यादा समस्याएं स्कैल्प (खोपड़ी) के गंदा रहने के कारण होती हैं। इसी से सिर पर रूसी और गंदगी जमा होने लगती है, कारणवश सिर के रोम छिद्र बंद होने लगते हैं और बालों से जुड़ी समस्या पैदा होने लगती हैं। ऐसे में जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करना, स्कैल्प को साफ करता है और बालों को लाभ पहुंचाता है।

 

बालों की वृद्धि-

 

जोजोबा ऑयल के इस्तेमाल से सर में रक्त परिसंचरण (ब्लड सर्कुलेशन) और रोम छिद्रों में सुधार होता है, जो बालों के विकास को बढ़ाता है।

 

चमकदार बाल-

 

विटामिन-ई और विटामिन-बी से बालों की चमक बढ़ती है, जोकि जोजोबा तेल में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। असल में यह तेल बालों पर एक सीरम की तरह काम करता है और हेयर क्यूटिकल्स (कटे हुए बाल) को पोषण देकर बेजान बालों को चमकदार बनाता है।

 

मुलायम और रेशमी बाल-

 

जोजोबा ऑयल के पौष्टिक गुण सूखे बालों को पोषण देकर सर की खुजली को दूर करते हैं। जिससे बाल मुलायम और रेशमी बनते हैं।

 

कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल-

 

जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल कंडीशनर की तरह भी किया जाता है। यह उलझे हुए बालों को सुलझाने में मदद करता है और उन्हें प्रोटीन एवं मॉइश्चराइजर भी प्रदान करता हैं। अच्छे परिणाम पाने के लिए गीले बालों पर जोजोबा ऑयल की हल्की मालिश करना लाभदायक होता है।

 

डीप और पुनर्जीवित कंडीशनिंग-

 

जोजोबा तेल बालों की जड़ों में जाकर जड़ों को स्वस्थ और पुनर्जीवित रखने का काम करता है।

 

घने और लंबे बाल-

 

बालों को घना और लंबा बनाने लिए जोजोबा ऑयल बहुत लाभदायक है। इसके प्रयोग के बाद बाल कम झड़ते हैं। क्योंकि यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाने का काम करता है।

 

रक्त परिसंचरण में सुधार-

 

बालों के रोम छिद्रों में सूक्ष्म परिसंचरण (ब्लड सर्कुलेशन) का सुधार करने के लिए जोजोबा तेल बेहतर विकल्प है। जिससे बाल मजबूत एवं घने बनते हैं।

 

निष्कासन या रोक-

 

जोजोबा ऑयल बालों के छोर (किनारे) और जड़ों को पोषण प्रदान करता है, जो सर में शुष्क, भंगुर और रूखी त्वचा को बढ़ने से रोकता है।

Disclaimer

The informative content furnished in the blog section is not intended and should never be considered a substitution for medical advice, diagnosis, or treatment of any health concern. This blog does not guarantee that the remedies listed will treat the medical condition or act as an alternative to professional health care advice. We do not recommend using the remedies listed in these blogs as second opinions or specific treatments. If a person has any concerns related to their health, they should consult with their health care provider or seek other professional medical treatment immediately. Do not disregard professional medical advice or delay in seeking it based on the content of this blog.


Share: