Cart
My Cart

Use Code VEDOFFER20 & Get 20% OFF. 5% OFF ON PREPAID ORDERS

Use Code VEDOFFER20 & Get 20% OFF.
5% OFF ON PREPAID ORDERS

No Extra Charges on Shipping & COD

जानें, खरबूज के औषधीय महत्व, फायदे एवं उपयोग

जानें, खरबूज के औषधीय महत्व, फायदे एवं उपयोग

2022-03-17 10:39:30

खरबूजा एक ऐसा फल है, जो गर्मियों के दिनों में देखने को मिलता है। जो अपने अनूठे स्वाद के लिए जाना जाता है। खरबूजा को ताजे पके फलों के रूप में सेवन किया जाता है। खरबूजा खाने में जितना मीठा और स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत से भरपूर होता है। गर्मियों के दिनों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पौष्टिक तत्व के अलावा पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाती है। इसके अलावा खरबूजा के कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इसलिए खरबूजा खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। खरबूजा के साथ इसके बीज, छिलके का आयुर्वेद में उपयोग किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण यह कई बीमारियों के लिए उपचारस्वरुप भी प्रयोग किया जाता है। खरबूजा का वानस्पतिक नाम कुकुमिस मेलो है, जो कुकुरबिटेसी (Cucurbitaceae) परिवार से संबंध रखता है। इसे अंग्रेजी में मस्कमेलन (Muskmelon) कहा जाता है। 

 

आयुर्वेद में खरबूज के महत्व-

आयुर्वेद के अनुसार इसकी तासीर ठंडी होती है। खरबूजा खनिज और विटामिन के उच्च स्त्रोत है। इसमें मुख्य रूप से कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और सी पाए जाते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक में खरबूज या इसके बीज से बने तेल कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी प्रतिरक्षा स्वास्थ्य, स्वस्थ रक्त प्रवाह और अच्छे चयापचय के लिए उपयोगी है। साथ ही खनिज और मैग्नीशियम प्रतिरक्षा बढ़ाने और मजबूत हड्डियों को बनाए रखने के लिए सहायक होता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य करने और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने का काम करते हैं। खरबूज स्कर्बी जैसे रोगों से शरीर की रक्षा करता है। एक्जिमा, सिरदर्द, मूत्रविकार, चेहरे के दाग-धब्बे आदि में खरबूज फलों के रस का उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। इन्ही गुणों से भरपूर होने के कारण खरबूज को आयुर्वेद में उत्तम दर्जे का स्थान दिया गया है।

 

खरबूज के फायदे-
वजन कम करने में सहायक-

खरबूज में अधिक मात्रा में फाइबर होता है। जो पेट के मोटापे को नियंत्रित रखने का काम करता है। दरअसल हाई फाइबर होने की वजह से यह मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। जिससे शरीर की कैलोरी बर्न होती है। परिणामस्वरूप वजन कम होने में मदद मिलती है।

 

कैंसर से बचाव में असरदार-

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स की वजह से कई शारीरिक समस्याएं जन्म लेने लगती हैं। जिनमें कैंसर भी शामिल है। दरअसल, खरबूज में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स की समस्या को कम करते हैं। इसके अतिरिक्त खरबूजे में एंटी-कैंसर के गुण पाए जाते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के मुताबिक एंटी-कैंसर गुण शरीर में बनने वाले ट्यूमर को बढ़ने से रोकता हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि खरबूजे का सेवन कैंसर से बचाव में असरदायक होता है।

 

मधुमेह के लिए उपयोगी-

फाइबर से भरपूर होने कारण खरबूज का सेवन मधुमेह (डायबिटीज) के लिए अच्छा होता है। क्योंकि फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से पाचन शक्ति धीमी हो जाती है। जिससे रक्त में कम मात्रा में शुगर अवशोषित होती है। कारणवश अग्नाशयी (पैंक्रियास) को इंसुलिन बनाने में काफी समय मिल जाता है। जिस वजह से यह डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायता करती हैं। दरअसल इंसुलिन एक हार्मोन होता है। जो शुगर मोलिक्यूल को एनर्जी में बदलता है। इसके अलावा एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) की वेबसाइट पर पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, खरबूजे में ऑक्सीकाइन पाया जाता है। जो रक्त में शुगर के स्तर को संतुलित करता है।

 

आंखों के लिए-

खरबूज में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। विटामिन-ए भी इन्हीं तत्वों में से एक है। जो आंखों के लिए बेहत जरूरी होता है। दरअसल, विटामिन-ए की कमी से आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। इसलिए खरबूज के सेवन से आंखों के दोषों को दूर किया जा सकता है।

 

रदय स्वास्थ्य के लिए-

खरबूज कई तरह के विटामिन एवं मिनरल्स से समृद्ध हैं। जो ह्रदय को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करते है। इसमें बीटा कैरोटीन मौजूद होता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह हृदय में रक्त संचार को ठीक तरीके से बनाए रखता है, जिससे दिल का दौरा एवं हृदय संबंधित अन्य घातक बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त खरबूज में एडेनोसाइन नामक यौगिक पाया जाता है, जो एंटीकॉगुलेंट यानी ब्लड थिनर के रूप में काम करता है। इस प्रकार से खरबूजा का सेवन ह्रदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

 

तनाव को दूर करने में मददगार-

खरबूज तनाव से राहत दिलाने का काम करता है। इस पर किए गए एक मेडिकल शोध के मुताबिक,  खरबूज के रस में सुपरऑक्साइड डिसम्यूटेज (एसओडी) एंजाइम की भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जो तनाव को कम करने के लिए सकरात्मक रूप से लाभप्रद होती है। यह रक्तचाप को कम करने और तंत्रिकाओं को आराम दिलाने का भी काम करते हैं। इसके अलावा सुपरऑक्साइड डिसम्यूटेस शरीर के एंजाइमैटिक एंटीऑक्सीडेंट रक्षा प्रणाली का मुख्य एंजाइम होता है। जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी छुटकारा दिलाने में मददगार होता है।

 

प्रतिरोधक क्षमता के लिए-

खरबूज के लाभ में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करना भी शामिल है। इसमें विटामिन सी की प्रचूरता होती है। जो एक एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनोस्टिमुलेंट (immunostimulant) गुण को प्रदर्शित करते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में सहायता करते हैं।

 

पाचन के लिए-

शरीर की पाचन शक्ति का ठीक न होना, कई समस्याओं का कारण होता है। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, खरबूज के सेवन से शरीर की पाचन शक्ति में सुधार होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की अधिकता पाई जाती हैं। जो पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करते हैं। साथ ही एसिड रिफ्लेक्स को कम करता है। इसके अलावा यह डायट्री फाइबर मल त्याग (bowel movement) को सामान्य बनाए रखता है। वहीं, खरबूज एक रसदार फल है, जिसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है। यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखती है। साथ ही यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है।

 

गठिया के लिए फायदेमंद-

खरबूजे में सूजन को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं। जो जोड़ों और हड्डियों में ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकते हैं। इसके अलावा खरबूज में कैल्शियम और पोटैशियम पाए जाते हैं। जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसलिए, गठिया के मरीजों को गर्मियों के दिनों में खरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए।

 

गर्भवती महिलाओं के लिए-

खरबूज का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो प्रेगनेंसी महिला के लिए बहुत जरुरी होते हैं। यह प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। इसके अतिरिक्त खरबूज में मौजूद फोलिक एसिड, न्यूरल ट्यूब (शिशु के मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्या) से बचाव करता है। 

 

बढ़ती उम्र (एंटी एजिंग) के लिए-

खरबूज का सेवन बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित करता है। दरअसल, शरीर में विटामिन ए,सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्वों की कमी होने से उम्र बढ़ने की समस्या तेज होने लगती है। दरअसल खरबूज या इससे बने फेस पैक में यह सभी तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए माना जाता है कि खरबूज बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा करने में कारगर है।

 

बालों के लिए उपयोगी-

खरबूजे में मौजूद जिंक, आयरन, नियासिन बाल झड़ने की समस्या को दूर करने में कारगर साबित होते हैं। साथ ही यह बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। इस पर किए गए वैज्ञानिक शोध से पता चलता है कि इसके तेल में बीहेनिक एसिड (Behenic acid) पाया जाता है। जिसका उपयोग कंडीशनर और मॉइस्चराइज के रूप में किया जाता है। जिससे बाल मुलायम और मजबूत बनते हैं।

 

खरबूज का उपयोग-
  • खरबूज का छिलका निकालकर खाया जाता है।
  • खरबूज का उपयोग स्मूदी बनाकर सेवन किया जाता है।
  • फ्रूट सलाद बनाकर भी इसका सेवन किया जाता है।
  • खरबूजे के बीज की चाय बनाकर सेवन किया जाता है।
  • खरबूजे के बीज का उपयोग लड्डू बनाने के लिए भी किया जाता है।
  • इसके बीज का पाउडर बनाकर सेवन किया जाता है।
खरबूज के नुकसान-
  • कुछ लोगों को खरबूज के सेवन करने से एलर्जी हो सकती है।
  • खरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करना हैजा का कारक बन सकता है।
  • अधिक खांसी, जुकाम या साइनस से ग्रसित व्यक्ति को इसका उपयोग कम मात्रा में करना चाहिए।
  • सुबह खाली पेट खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना पेट में पित्त विकारों का कारण बन सकता हैं।

Disclaimer

The informative content furnished in the blog section is not intended and should never be considered a substitution for medical advice, diagnosis, or treatment of any health concern. This blog does not guarantee that the remedies listed will treat the medical condition or act as an alternative to professional health care advice. We do not recommend using the remedies listed in these blogs as second opinions or specific treatments. If a person has any concerns related to their health, they should consult with their health care provider or seek other professional medical treatment immediately. Do not disregard professional medical advice or delay in seeking it based on the content of this blog.


Share: